फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, कई लोग बाल-बाल बचे

Wed, 16 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझगई।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई लोग सड़क पर निकले थे मार्निंग वाक को
विज्ञापन

 पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर दिनों दिन हादसे बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर मॉर्निंग वॉक को जा रहे लोगों को बचाने में तिकोनापुल के पास एक पिकअप गहरी खाई में पलट गई। इसमें चालक सहित सभी बाल-बाल बच गए। 
बुधवार की सुबह करीब पांच बजे स्टेट हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। अगर वाहन न पलटता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। पिकअप संख्या यूपी 31टी8882 का चालक दीन दयाल पलिया मंडी में सब्जी उतार कर वापस निघासन जा रहा था। इधर कस्बा मझगईं के करीब दर्जन भर लोग जिसमें बच्चे महिलाऐं और पुरुष सभी लोग मार्निंग वाक के लिए तिकोना पुल तक जा रहे थे। घने कोहरे के कारण चालक उन लोगों को नहीं देख पाया अचानक दिखाई पड़ते ही उसने उनको बचाने के चक्कर में वाहन को दाहिनी तरफ तेजी से मोड़ दिया। जिससे पिकअप मार्ग किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बचा और मार्निग वाक के लिए जा रहे लोग भी बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज रिषीदेव ने हादसों के साथ घने कोहरे को देखते हुए लोगों से अपील की है कि देर में जाएं और बच्चों को साथ न ले जाएं। रिषीदेव ने हाईवे पर व्यायाम करने वालों को चेतावनी दी है कि वह अपने घरों पर व्यायाम करें। सड़क पर व्यायाम करता कोई मिल गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें