पुलिस आरक्षियों की सीधी भर्ती के लिए पुलिस लाइंस में अभिलेखों की जांच के लिए लगी लंबी लाइन। स्र
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 को लेकर अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के अलावा किसी और को प्रवेश नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार को 46 अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होना था, जिसमें 42 अभ्यर्थी ही पहुंचे।
परीक्षण को लेकर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन पहुंचकर निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए हर एक काउंटर को चेक किया गया। काउंटर को फ्लैक्सी बोर्ड को हाइलाइट करने के लिए निर्देश दिए। संवाद