फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, आज से नियम लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जिले में आज से नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नियम लागू हो जाएगा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने इस नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नो हेलमेट-नो पेट्रोल की जागरूकता को लेकर पेट्रोल पंपों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं। पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों की ओर से दुपहिया वाहनों को हेलमेट पहनने की सलाह दी जा रही है। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों और उनके साथ बैठने वाले यात्रियों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
पेट्रोल पंप संचालकों को अपने परिसर में ''नो हेलमेट नो फ्यूल'' के बड़े होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना और उन्हें हमेशा चालू रखना अनिवार्य किया गया है, ताकि किसी विवाद की स्थिति में फुटेज की मदद से मामले का निपटारा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें