फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छोटी नहर में उतराता दिखा रसल वाइपर प्रजाति का सांप

विज्ञापन
बांकेगंज की छोटी नहर में उतराता दिखा रसल वाइपर सांप।संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। दौलतपुर गांव के पास से गुजरी सीतापुर ब्रांच छोटी नहर में ग्रामीणों को पानी के अंदर एक सांप उतराता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह पानी से निकलकर झाड़ियों की ओर चला गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर छोटी नहर पटरी से गुजर रहे ग्रामीणों ने पानी में सांप को उतराता देख उसका फोटो और वीडियो बनाकर इसकी सूचना मैलानी रेंज वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम को सांप झाड़ियों के अंदर रेंगता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह आंखों से ओझल हो गया।
उधर, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के पशु चिकित्सक डॉ. दयाशंकर ने बताया कि ठंड में सांप बेहद सुस्त हो जाते हैं। नहर के पानी में उतराता दिखा यह सांप रसल वाइपर प्रजाति का है, जो बेहद जहरीला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें