पेट्रोल का गैलन लादकर जाती नेपाली महिलाएं। स्रोत : सोशल मीडिया
संपूर्णानगर। सीमा पर चौबीस घंटे मुस्तैद रहने वाली एजेंसियों को ठेंगा दिखाते हुए तस्कर खुलेआम भारत से पेट्रोल और डीजल को नेपाल पहुंचा रहे हैं। बसही बॉर्डर पर इन दिनों नेपाली नंबर की बाइकों का तांता लगा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध कारोबार में अब महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। एक महिला नेपाली नंबर की बाइक पर गैलन में भरकर पेट्रोल लेकर बिना किसी रोक-टोक के सीमा पार कर गई।
बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि यह केवल एक दिन की बात नहीं है बल्कि हर दिन इसी तरह सुरक्षा घेरे को धता बताकर पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी की जा रही है। संवाद