फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रतियोगिताओं व गोष्ठी में दिखी छात्राओं की भागीदारी

Mon, 20 Apr 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया जिला पंचायत विद्यालय में हुई पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी और शिक्षक। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। जिले में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत महाविद्यालय और विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। युवराज दत्त महाविद्यालय में 10 से 20 अप्रैल तक चली कार्यक्रम शृंखला का समापन हुआ। पलिया के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी व प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

युवराज दत्त महाविद्यालय में आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रम में शैक्षिक, जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नारी सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ वर्मा ने इसे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और लैंगिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. नीलम त्रिवेदी ने निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, मानव शृंखला और पदयात्रा सहित विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रो. हेमंत कुमार पाल ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. विशाल द्विवेदी, प्रो. ज्योति पंत, प्रो. सुभाष चंद्रा, डॉ. अमित सिंह, श्रीधर्म नारायण सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पलियाकलां स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में सशक्त नारी, सशक्त भारत विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि नारी वंदन ही राष्ट्र वंदन है और नारी के बिना सृष्टि की कल्पना संभव नहीं है।
गोष्ठी के साथ आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता में नशरा प्रथम, दिव्या शर्मा द्वितीय और किरन राठौर तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में किरन प्रथम, रिंकी द्वितीय और शिखा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रचना मिश्रा ने किया। इस दौरान अवधेश वाजपेई, श्वेता शुक्ला, पुष्पा मिश्रा, निहाल सहित बड़ी संख्या में छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

पलिया जिला पंचायत विद्यालय में हुई पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी और शिक्षक। स्रोत: विद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें