फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 90 स्कूली वाहनों के परमिट खत्म, संचालन पर रोक की चेतावनी

Sun, 05 Apr 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में 90 स्कूली वाहनों के परमिट समाप्त हो जाने पर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। एआरटीओ ने वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर तत्काल परमिट कराने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा ऐसे वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

संभागीय कार्यालय लखनऊ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 90 वाहनों के परमिट समाप्त हैं, जबकि 15 वाहनों की फिटनेस वैधता भी खत्म हो चुकी है। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों और स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी गई है कि बिना परमिट या फिटनेस वाले वाहनों का संचालन किसी भी हालत में न किया जाए। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों का संचालन करते पाए जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज कर वाहन सीज किया जाएगा।

लखनऊ जाकर ही बनेंगे परमिट
स्कूली वाहनों के परमिट लखनऊ संभागीय कार्यालय से जारी होते हैं। ऐसे में वाहन स्वामियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ लखनऊ जाकर परमिट बनवाना होगा। परमिट मिलने के बाद ही वाहन दोबारा संचालित हो सकेंगे।
विज्ञापन


15 दिन का अभियान शुरू
जिले में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी स्कूली वाहनों का विवरण उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर दर्ज कराया जा रहा है। एआरटीओ ने बताया कि पूर्व में भी कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन परमिट नहीं कराया गया, जो मोटरयान अधिनियम 1998 का उल्लंघन है। सभी प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन वाहनों के परमिट या फिटनेस समाप्त हैं, उन्हें तुरंत पूरा कराएं और ऐसे वाहनों से छात्रों का परिवहन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें