फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मार्च में मई जैसी आंच से सूख रहे लोगों के हलक

विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी से कुछ इस तरह बचाव कर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मार्च माह जाने को है और सूरज की आंच अभी से लोगों को सता रही है। अभी से मई-जून जैसी चिलचिलाती धूप में लोगों का निकलना दुश्वार है। थोड़ी-थोड़ी देर में लोगों के हलक सूख रहे हैं। बीती शाम चली ठंडी हवाओं से रात में लोगों काे राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पारा बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से धूप ने अपने दिखाने शुरू किए। दोपहर में चिलचिलाती धूप से लोग छांव ढूंढते नजर आए। पैदल राहगीर व दो पहिया वाहन चालकों को धूप से बचने के लिए गमछा व दुपट्टे से मुंह ढकना पड़ा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक पारा बढ़ेगा। फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। उधर, मौसम गर्म होने से मच्छर का आतंक भी चरम पर है। मच्छरों के कारण लोगों का छतों व घर के बाहर बैठना मुश्किल है। बिना मच्छरदानी लगाए लोग सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें