फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकोना पुल के पास रास्ते पर बाघ को बैठा देख उड़े होश

Tue, 02 Sep 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग पर तिकोना पुल के पास बीती रात नौ बजे एक बाघ को बैठा देखकर उधर से गुजरने वाले कार सवार राहगीरों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने कार को बैक किया। करीब 20 मिनट बाद बाघ के जाने पर उधर से वाहन गुजर सके।
विज्ञापन

कार सवार मझगईं निवासी अनुराग गुप्ता, विमल, शहबाज ने बताया कि रविवार रात उनके मोहल्ले के बिजली खराब हो गई थी। वह बिजली ठीक कराने के लिए तिकोना फार्म से मंजीत मिस्त्री को लेने गए थे। इसके बाद तीनों लोग मिस्त्री को उसके घर छोड़कर रात करीब नौ बजे लौट रहे थे। इस दौरान तिकोना पुल के पास बाघ बैठा देखकर उन्होंने कार को वहीं पर रोक लिया।
काफी देर तक बाघ कार की ओर निहारता रहा, जिससे सभी के होश उड़ गए। गाड़ी को धीरे-धीरे बैक कर बल्लीपुर बस स्टाॅप पर लाकर रोका। पीछे से आने वाले अन्य वाहन चालक भी बाघ को देखकर वहीं खड़े हो गए। करीब 20 मिनट के बाद बाघ वहां से उठकर गन्ने के खेत में चला गया। इसके बाद चालकों ने अपने-अपने वाहनों को वहां से तेजी से निकाला। बाघ देखे जाने से आसपास के गांवों में भी दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें