फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोयले की राख से परेशान लोगों ने कोल डिपो का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। कस्बे में स्टेशन पर बने कोल डिपो से कोयला उतारने के दौरान उड़ रही राख से परेशान होकर बृहस्पतिवार शाम को ग्रामीणों व व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने कोल डिपो का घेराव करते हुए कोयला उतरवाने का काम भी बंद करवा दिया।
विज्ञापन

कस्बे के स्टेशन पर कोल डिपो बनने के बाद कोयला उतारने के दौरान लगातार राख उड़ती है। इससे व्यापारी और ग्रामीण काफी परेशान हैं। लोग कई दिनों से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार देर शाम स्टेशन के पास के व्यापारी और ग्रामीण पहुंच गए। साथ ही हंगामा करते हुए कोयला उतारने का काम बंद करा दिया।
अंकुश मिश्रा, सचिन, विनोद, प्रमोद श्रीवास्तव, अच्छेलाल वर्मा, अनिल श्रीवास्तव ग्रामीणों व व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर कोयले का गुबार बना हुआ है। जिससे न तो दिखाई दे रहा है, साथ ही दुकानों में कोयले की राख आ रही है। इससे काफी दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजर पवन श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। जब समस्या का निराकरण होगा, तब कोयला उतारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें