फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोग बेहाल

Sun, 10 May 2015 10:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोस्टरिंग, इमरजेंसी कटौती और लोकल फाल्ट। शहर में नियमित रूप से बिजली सर्प्लाई करने में यह तीन बाधाएं लोगों के लिए  परेशानी का सबब बन गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात सीतापुर रोड पर गुरुनानक डिग्री कॉलेज के पास लाइनों के आपस में टकराने के कारण बिजली सप्लाई के लिए लगे दो ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। इससे शहर के राजगढ़, पंजाबी कॉलोनी, बरखेरवा, सुंदरपुरम समेत कई मोहल्लों में घंटों बिजली सप्लाई बाधित रही। रात में ट्रांसफार्मरों में आग की लपटें देखकर मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचित किया, जिसके बाद बिजली सप्लाई काटी गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि गुरुनानक डिग्री कॉलेज के पास 400 और 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। आग लगने के कारण दोनों ट्रांसफार्मरों का तेल जल गया। हालांकि ट्रांसफार्मर फुंके नहीं थे। जेई का कहना है कि आग बुझने के बाद बिजली लाइनों को दुरुस्त किया और रात करीब साढ़े तीन बजे बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।
वहीं छाउछ में अलसुबह करीब साढ़े चार बजे बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने 11 हजार की बिजली लाइन के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे खंभा टूटा गया और बाईपास, पिपरिया समेत कई जगहों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद खंभे की लाइन दुरुस्त कर दी गई।
विज्ञापन

मझगईं में लो वाल्टेज की समस्या
मझगईं। भीषण गर्मी में बिजली की भारी कटौती और लो वोल्टेज के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। कस्बे के लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। लो वोल्टेज से पंखा, कूलर, फ्रि ज शोपीस बन कर रह गए हैं। ग्रामीण राधेश्याम पांडे, सरवन, राजेंद्र, नीरज, रामासरे, शाकिर अली, याकूब खां ने बताया कि कस्बे में वर्षों पहले डाले गए बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं जो अक्सर टूट कर गिर जाते हैं। जिससे कस्बे की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

अहमदनगर में ट्रांसफार्मर खराब
गोला गोकर्णनाथ। अहमदनगर गांव में दो सप्ताह बाद भी खराब ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों में रोष है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लिए अलग से छोटा ट्रांसफार्मर खंभे पर तो लगा दिया गया है लेकित तार से कनेक्शन न करने के कारण विद्यार्थी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। दो सप्ताह पूर्व ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, तो उपभोक्ताओं की तमाम शिकायतों के बाद अभी तक नहीं बदला गया है। कनेक्शनधारकों ने क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर रखाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें