फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं से लोग बेहाल

Sat, 10 Jan 2015 05:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में छाए बादलों के कारण शनिवार को भी धूप नहीं निकली। दिन भर चली बर्फीली हवा के थपेड़ाें से लोग बेहाल रहे। कड़ाके की ठंड के कारण जिले का जनजीवन प्रभावित रहा। इन दिनों गर्म कपड़े और सार्वजनिक स्थलों पर जलने वाले अलाव भी ठंड से बचाव के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। भीषण ठंड से बीमारों और बुजुर्गों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से कोहरा नहीं था लेकिन सर्द हवा के थपेड़े शरीर में तीर की तरह चुभ रहे थे। ठंडी हवाओं के कारण गलन एकाएक बढ़ गई। इसके चलते दिन भर लोग गर्म कपड़े लादे रहे। इसके बावजूद सर्दी से राहत नहीं मिली। शनिवार को अधिकतर लोग रजाइयों में दुबके रहे या हीटरों और अलाव के इर्द-गिर्द जमा रहे। शनिवार को अधिकतम 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 04.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पारे में लगातार गिरावट से जिले में आम जनजीवन प्रभावित रहा। आज दोपहर में सड़कों पर अपेक्षाकृत भीड़भाड़ कम दिखी। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे दिखाई दिए। एक व्यापारी ने बताया कि ठंड बढ़ने से व्यापार भी ठंडा हो रहा है।  
दिन पर दिन बिगड़ते मौसम के मिजाज के कारण जिले में सर्दी जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी बढ़ने पर रक्तचाप बढ़ने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। अस्पतालों में हृदय रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें