फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन खाद दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Sat, 10 Jan 2015 05:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-नेपाल बार्डर से 17 किमी दूरी पर स्थित बेलरायां की तीन खाद दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने तीनों दुकानों का भौतिक सत्यापन कर विभिन्न खादों के 10 नमूने भी लिए। अभिलेखों में दर्ज और गोदाम में उपलब्ध स्टाक का मिलान किया, जिसमें अनियमितता पाई गईं।
विज्ञापन

बता दें कि सात जनवरी 2015 को एसडीएम निघासन ने बेलरायां स्थित तीन खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें अनियमितता मिलने पर दुकानों को सील कर दिया था। एसडीएम की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बेलरायां स्थित विशेष फर्टिलाइजर, ओम बीज भंडार और ओम खाद भंडार हरद्वाही बाजार का सत्यापन किया। सत्यापन में अंतर पाया गया। अभिलेखों और गोदाम में उपलब्ध स्टाक के मिलान में भी अंतर मिला। इस दौैरान जिला कृषि अधिकारी ने तीनों दुकानों से विभिन्न खादों के नमूने भरे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। सीमा पर हो रही खाद की तस्करी को ध्यान में रखते हुए गहनता से छानबीन भी की गई। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि सत्यापन में कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं हैं, जिसके कारण तीनों उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बार्डर से 10 किमी तक प्रतिबंधित क्षेत्र में लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं। बेलरायां में कुल छह खाद दुकानें थीं, जिसमें तीन के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। अन्य दुकानों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें