लखीमपुर खीरी। बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ने से उमस बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि नमी 54 प्रतिशत रही।
सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर कम रहा। हवा की रफ्तार भी छह किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बारिश के चलते धरती से निकली गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। हालांकि रात में फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिले भर में हल्की फुल्की बारिश हुई है लेकिन इससे फसलों को संजीवनी मिल गई है। फसलों और पेड़ पौधों में हरियाली लौट आई है।