फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पतला सरिया लगाने पर लोगों ने रुकवाया नाले का काम

Fri, 25 Sep 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नाले में इस तरह की पतली सरिया प्रयोग की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
निघासन। मोहल्ला शास्त्रीनगर में तहसील तक बनाए जा रहे मुख्य नाले में दो सूत की पतली सरिया लगाए जाने पर लोगों ने काम रुकवा दिया। लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और कई जगह नाला टेढ़ा-मेढ़ा बनाने की भी शिकायत की। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में गंदे पानी की निकासी के लिए चौड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसका ठेका केडी कंस्ट्रक्शन नाम की संस्था को दिया गया है। दो दिन पहले नाला खोदा गया था। मंगलवार से तलहटी और दोनों ओर की दीवारों में सरियों का जाल बिछाने का काम शुरू हुआ।
मोहल्ले के लोगों ने दो सूत की सरिया लगाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि मुख्य नाले के लिए इतनी पतली सरिया पर्याप्त नहीं है। लोगों ने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के एई महेंद्र यादव और नगर पंचायत के जेई शारदा राम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य और इस्तेमाल की जा रही सामग्री का निरीक्षण किया। एई ने ठेकेदार को आगे से दो सूत की सरिया नहीं लगाने के निर्देश दिए। जहां सरियों का जाल बन चुका है, वहां बीच-बीच में चार सूत की सरिया लगाने और आगे से चार सूत की सरिया ही इस्तेमाल करने के लिए कहा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने नाले को सीधा बनाने की भी हिदायत दी। लोगों ने सिंगाही मार्ग से तहसील गेट होते हुए कोतवाली तक बन रही सड़क में भी अनियमितता की शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें