फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: धौरहरा की मुख्य सड़क पर कीचड़ से निकलना मुश्किल, लोगों ने केले के पौधे लगाकर जताया विरोध

Wed, 17 Sep 2025 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में मुख्य सड़क की मरम्मत न होने पर स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने सड़क पर हुई कीचड़ में केले के पौधे लगा दिए। धान भी बोया। 
विज्ञापन
लोगों ने सड़क पर कीचड़ में लगाए केले के पौधे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली गई। लेकिन जिम्मेदार सड़क बनाना भूल गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को कस्बे के युवाओं ने सड़क पर कीचड़ में केले और धान की बुवाई कर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताया है। 

विज्ञापन


धौरहरा कस्बे की मुख्य सड़क जो धौरहरा कोतवाली से ब्लॉक कार्यालय को तहसील कार्यालय को जोड़ती है। इस सड़क को खोदकर जल निगम ने पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन डाली, पर एक साल बाद भी इसे ठीक नहीं कराया। इसकी वजह से बरसात के दिनों में यह सड़क काफी खराब हो चुकी है।

सड़क पर जलभराव और कीचड़ से निकलना मुश्किल 
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर गड्ढों की वजह से जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इस सड़क से निकलने वाले बाइक सवार, बुजुर्ग और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


कस्बे के युवाओं ने बुधवार को समाजसेवी राजहंस की अुगवाई में सड़क पर केले और धान की बुवाई कर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ विरोध प्रदर्शन किया। ईओ नगर पंचायत गौरव सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को यह सड़क बनानी थी, लेकिन बरसात की वजह से दिक्कत हो रही है। जल्द बनवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें