फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, जुमे की नमाज के बाद जुटे सैकड़ों लोग, कोतवाली का घेराव... नारेबाजी-हंगामा

Fri, 15 Aug 2025 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में एक किशोर ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों ने गोला कोतवाली का घेराव किया। नारेबाजी की। 
विज्ञापन
जुमे के नमाज के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र में आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व मैलानी थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी किशोर ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाया, जिसे उसके ही दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को मुस्लिम समाज के लोग आरोपी को पकड़कर गोला कोतवाली लाए। 

आरोपी किशोर ने माफी का वीडियो किया जारी 
कोतवाली में आरोपी के अभिभावक और  मुस्लिम समाज के लोगों के मध्य सुलह समझौता हुआ। आरोपी किशोर ने माफी का वीडियो भी जारी किया। लेकिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मामला फिर से बिगड़ गया। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। लोगों ने नारेबाजी की। 
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के साथ कई लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में सीओ रमेश कुमार तिवारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के मध्य वार्ता हुई। बताया गया कि दोनों के बीच समझौत हो गया है। सूचना पर हिंदू संगठनों के विपिन कुमार मिश्रा, डॉ पीयूष शुक्ला आदि भी पहुंचे थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें