संपूर्णानगर में सचिव के परिजन से मुलाकात करते ब्राम्हण महासभा के सदस्य। संवाद
संपूर्णानगर। परसपुर बी पैक्स समिति के सचिव टीचर्स कॉलोनी निवासी अजय मिश्रा कपूर के छह दिन से लापता होने की सूचना मिलने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खीरी-पीलीभीत के सदस्यों ने घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। साथ ही हरसंभव मदद की बात कही।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष निर्भय तिवारी के नेतृत्व में समाज के लोग सचिव के आवास पर पहुंचे थे। यहां सचिव के बुजुर्ग पिता रुद्र मिश्रा को सभी ने ढांढस बंधाया और पुत्रों से मामले की जानकारी हासिल की। इस दौरान विजय तिवारी, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, प्रशांत तिवारी, अनुज शुक्ला, रविंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद