फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण के लिए सभी धर्म के लोगों को आगे आना होगा 

Wed, 19 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
संगोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर हुई धर्म गुरू संगोष्ठी
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत हुआ कार्यक्रम
 जनसंख्या नियंत्रण के प्रति सभी धर्म के लोगों को जागरूक करने के लिए बुुधवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर धर्मगुरु संगोष्ठी हुई। इस दौरान प्रमुख धर्मों के मौजूद गुरुओं ने कहा कि जब तक सभी धर्मों के लोग परिवार नियोजन के लिए आगे नहीं आएंगे तब तक जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को सफलता मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन

संगोष्ठी का उद्घाटन सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने किया। उन्होंने छोटा परिवार सुखी परिवार के नारे पर अमल करने की प्रेरणा दी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के गुरुदेव सिंह ने कहा कि जिस दर से जनसंख्या बढ़ रही है वह अत्यंत चिंतनीय है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सभी को भागीदारी करने की आवश्यकता है। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इशहाक ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के कार्यक्रम तभी सफल होंगे जब सभी धर्म के लोग बढ़ चढ़ कर इसमें भागीदारी लें। क्राइस चर्च के फादर टी लाइन ने कहा कि बच्चों की संख्या ज्यादा होने से उनका सही ढंग से लालन पालन नहीं हो पाता है, जिससे बच्चे असमय ही मौत के शिकार हो जाते हैं। गायत्री परिवार के हरिशंकर ने कहा कि हम दो हमारे दो के नारे पर अमल करने से मां और बच्चे को सेहतमंद बनाया जा सकता है। यदि बच्चों की संख्या अधिक होने पर ना तो उनकी देखरेख अच्छी तरह से हो पाती है और न ही उनकी शिक्षा ही। एसीएमओ डॉ.बीवीराम ने धर्मगुरुओं से पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करने को कहा। सीएमओ ने अभी तक सर्वाधिक नसबंदी कराने पर नकहा सीएचसी प्रभारी डॉ.रामू और महिला अस्पताल की डॉ. सुषमा सिंह को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. मातादीन, अनिल पांडे, डैम सतपाल सिंह, हरिकीरत सिंह सहित सीएचसी पीएचसी के अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें