पलिया रेलवे स्टेशन पर क्रमिक अनशन पर बैठै लोग। संवाद
पलियाकलां। रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति की ओर से चल रहा क्रमिक धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। सभी ने पलिया से होकर ब्राॅडगेज लाइन चलाने की मांग की।
छठे दिन क्रमिक अनशन पर रामकिशुन, रमाशंकर, रामजीत प्रसाद, नरसिंह, हरीशचंद्र, दयाशंकर, रामचंद्र, दिनेश कुमार, राजकुमार, सुखराम आदि लोग बैठे। यहां अरुण झा ने सभी को माला पहनाकर धरने पर बैठाया। धरने को संबोधित करते हुए ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता का दुर्भाग्य है कि यहां ब्रिटिश हुकूमत की चलाई गई रेल को भी विकास के नाम पर बंद किया जा रहा है। हैरिटेज का झांसा देकर जनमानस को ठगने का काम किया जा रहा है।
इससे बुरा असर पड़ेगा और व्यापारी, गरीब तबके के लोग भी ब्राॅडगेज लाइन का लाभ नहीं ले सकेंगे। ऐसे में जरूरत है कि पलिया होते हुए बहराइच तक ब्राॅडगेज रेललाइन बनाई जाए। इस दौरान सौरव कुमार, लल्लन गौड़, अफरोज अंसारी, कमरुद्दीन कादरी, अनवर अली, राजकुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।