बेलरायां रोजगार मेला में मौजूद सीडीओ अभिषेक कुमार। संवाद
- फोटो : reasi news
बेलरायां। गांधी इंटर कॉलेज के संस्थापक सीताराम अग्रवाल स्मृति में कौशल रोजगार महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार ने कंपनियों के स्टॉलों का अवलोकन कर चयन प्रक्रिया देखी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ अभिषेक कुमार, कॉलेज की अध्यक्ष संतरा देवी अग्रवाल, प्रबंधक राजेश कुमार अग्रवाल, श्याम जी पांडे और यशोदानंद मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सीडीओ अभिषेक कुमार ने कंपनियों के स्टॉलों के कर्मचारियों से प्रशिक्षित युवाओं के चयन को लेकर पूछताछ की। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि मन में सपना सजाकर शिक्षा ग्रहण करने से सफलता मिलना निश्चित है। प्रबंधक राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि रोजगार मेले में सेवायोजन, राष्ट्रीय कौशल रोजगार विभाग के अलावा 20 प्राइवेट कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान छह सौ आवेदनों में सौ प्रशिक्षित युवाओं का चयन किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार अग्रवाल, श्यामजी पांडे, यशोदानंद मिश्र, अजय कुमार गुप्ता, रामस्नेही गुप्ता, प्रधानाचार्य अजय गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।