फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क-पानी से लेकर टैक्स तक की शिकायत लेकर पहुंचे लोग

Wed, 15 Jul 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नगर पालिका में जन सुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनती पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव। सं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका में बुधवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, पेयजल पाइपलाइन लीकेज, नाली, सड़क मरम्मत, सफाई, अतिक्रमण और कर (टैक्स) से जुड़ी कुल 19 शिकायतें दर्ज हुईं।
विज्ञापन

इनमें निर्माण विभाग की आठ, सफाई व्यवस्था की चार, जलकल विभाग की तीन, विद्युत विभाग की दो, अतिक्रमण और कर संबंधी एक-एक शिकायत शामिल रही।
अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों से अपील की कि वे अपनी शिकायतें सोशल मीडिया या मोबाइल के बजाय प्रत्येक बुधवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में स्वयं उपस्थित होकर दर्ज कराएं, ताकि उनका पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें