फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: न दुकानदार जागरूक...न ही ग्राहक

विज्ञापन
न दुकानदार को और न ही खरीदार को संक्रमण का खौफ, बिना मास्क के खरीदारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी लोग बचाव को लेकर जागरूक नहीं हैं। यह स्थिति तब है जब शासन ने मास्क लगाने से लेकर घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी का पालन करने और प्रशासन से इसका पालन कराने के लिए गाइड लाइन जारी कर रखी है। इसमें मास्क न लगाने वालों से 500 रुपये तक जुर्माना वसूलने का प्रावधान भी है। इसके बाद संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच न तो जिला प्रशासन चेत रहा है और न ही दुकानदार व ग्राहक। कोविड-19 से बचाव के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों का शहर में कितना पालन हो रहा है यह तो शहर की सड़कों पर किसी भी समय देखा जा सकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी दिशा निर्देशों के उल्लंघन से खपरैल बाजार भी अछूता नहीं है। न तो यहां के दुकानदार मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हैं और न ही खरीदारी के लिए आए ग्राहक ही।
विज्ञापन

न अपना ख्याल न बच्चे का
बच्चों को लेकर फ्रिकमंद रहने वाली माताएं भी कोरोना काल में लापरवाही बरत रही हैं। बाजार में न तो खुद मास्क लगाती है और न ही बच्चे की सुरक्षा का ध्यान रख रही हैं। जबकि शहर से लेकर जिले के हालात बेहद नाजुक है। ऐेसे में बच्चों को लेकर बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों का भी कहना है कि कोरोना काल में बच्चों को घर से लेकर बाहर न निकलें।
बिना सख्ती किए कोई नहीं मानेगा। संक्रमण से बचाव के लिए जुर्माना वसूलने की जरूरत है। न दुकानदार मास्क लगा रहे हैं और न ही ग्राहक। टोकने पर नाराज होते हैं। मास्क को लेकर यदि प्रशासन बिना मास्क वालों पर जुर्माना लगाता है तो व्यापारी वर्ग सहयोग करेगा।
विज्ञापन

-पवन अग्रवाल, अध्यक्ष खपरैल बाजार व्यापार संघ
मास्क लगाने के लिए ग्राहक ही नहीं दुकानदार भी लापरवाही बरतते हैं।जबकि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। वैसे यदि ग्राहक को टोक दो तो वह नाराज होकर चला जाता है। यदि सभी दुकानदार भाई टोकने लगे तो ग्राहक मास्क लगाकर आने लगेंगे।
विज्ञापन

-राजेश कुमार व्यापारी खपरैल बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें