फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जुलूस-ए-मोहम्मदी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से गुस्साए लोग

Sun, 07 Sep 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी थाने में वार्ता करते मु​स्लिम समाज के लोग और अध्यक्ष प्रतिनि​धि भवानी शंकर माहेश्वरीस्
विज्ञापन
मैलानी। जुलूस-ए-मोहम्मदी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने पर मुस्लिम समाज में आक्रोश है। रात को तीन घंटे तक चली गहमागहमी के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से आधी रात को दोनों पक्षाें के बीच थाने में सुलह-समझौता होने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला रामलीला के कुछ गैर मुस्लिम लड़कों ने शुक्रवार को निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया। रात करीब साढ़े नौ बजे तमाम मुस्लिम नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे और अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी शंकर माहेश्वरी को पूरी बात बताकर वीडियो भी दिखाया।
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य भी आ गए। भवानी शंकर माहेश्वरी ने मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों से वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने वाले लड़कों के माफी मांगने पर सुलह करने की बात रखी। इस पर सभी राजी हो गए। कुछ देर तक बात बनती-बिगड़ती रही। अंतत: तीन घंटे बाद सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने की बात पर रात लगभग 12 बजे मुस्लिम समाज में सहमति बन गई और सुलह समझौते के बाद मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें