समाजवादी पेंशन योजना के तहत चयनित 76,615 लाभार्थियों में से 2000 लाभार्थियों के खाते में आठ माह की पेंशन भेज दी गई है।
जबकि प्रभारी मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद 23 दिसंबर 2014 को राजापुर मंडी परिसर में लाभार्थियों को परिचय पत्र वितरित कर योजना का शुभारंभ करेंगे।
जनपद में 76,615 लाभार्थियों को पेंशन योजना का लाभ मिलना है, लेकिन मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में योजना का एकसाथ शुभारंभ करते हुए 2.25 लाख लाभार्थियों के खाते में पेंशन भेजी हैै। इसमें खीरी के दो हजार लाभार्थी शामिल हैै। जबकि अवशेष 74,615 लाभार्थियों को दिसंबर के आखिर तक पेंशन भेजने की बात अधिकारी कह रहे हैं। बताते चलें कि लाभार्थी को 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन दी जानी है। इस लिहाज से प्रत्येक लाभार्थी के खाते में आठ माह की पेंशन के तौर पर चार हजार रुपये भेजे गए हैैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को राजापुर मंडी कैंपस में अपराह्न एक बजे से करीब 500 लाभार्थियों को परिचयपत्र दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित ब्लाकों और नगर निकायों के अधिकारियों को सूची भेजी जा रही है, जो निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर इन्हें लेकर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि अवशेष लाभार्थियों को दिसंबर में ही पहली किस्त के तौर पर धनराशि निदेशालय से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।