फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की डिमांड के लिए डीओ भेजा

Wed, 10 Dec 2014 10:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के निर्धारित लक्ष्य से कहीं कम यूरिया उर्वरक प्राप्त होने से उपजे किल्लत के हालात को देखते हुए डीएम गौरव दयाल ने प्रमुख सचिव कृषि उत्तर प्रदेश शासन को अर्धशासकीय पत्र लिखा है, जिसमें वर्तमान में गेहूं फसल की टाप ड्रेसिंग का कार्य चरम पर होने का हवाला दिया है। डीएम ने जनपद में किसानों को यूरिया की नियमित आपूर्ति के लिए दिसंबर में 21,274 मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड की है। इसके अलावा किसानों की मांग के अनुरूप विलंब प्रजाति के एक हजार क्विंटल गेहूं बीज उन्नत हलना (के-9423) की मांग के लिए कृषि निदेशक को डीओ लेटर भेजा गया हैै।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में यूरिया उर्वरक की भारी किल्लत की समस्या को अमर उजाला ने सात दिसंबर 2014 के अंक में ‘जिले में यूरिया की किल्लत’ शीर्र्षक से प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद डीएम गौरव दयाल समेत कृषि विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है। डीएम के रिपोर्ट मांगने पर जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि अक्तूबर से दिसंबर 2014 तक जनपद में 51,030 मीट्रिक टन यूरिया वितरण का लक्ष्य निर्र्धारित है। इसके सापेक्ष अभी तक जिले को 29,756 मीट्रिक  टन यूरिया प्राप्त हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 21,274 मीट्रिक टन यूरिया की जनपद में कमी है। वहीं गेहूं की फसल में टाप ड्रेसिंग का महत्वपूर्ण कार्य आरंभ हो चुका है, जिसके चलते किसानों को यूरिया उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है।
विलंब प्रजाति गेहूं बीज की मांग
डीएम गौरव दयाल ने किसानों की मांग के मद्देनजर गेहूं के 9423 (उन्नत हलना) प्रजाति बीज एक हजार क्विंटल की डिमांड शासन से की है। इसके लिए कृषि निदेशक को डीओ लेटर भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि विलंब प्रजाति के बीज प्राप्त होते ही राजकीय कृषि बीज भंडारों पर वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें