फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस कमेटी की बैठक में सीओ और प्रधान पति में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
संपूर्णानगर थाने में प्रधानपति और सीओ में होती धक्का-मुक्की। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। थाना परिसर में सावन पर्व को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उस समय अफरातफरी मच गई जब किसी बात को लेकर विशेनपुरी ग्राम प्रधान पति और सीओ पलिया में धक्की-मुक्की हो गई। कुछ देर में ही मामला बढ़ गया और तीखी बहस शुरू हो गई। जिसके बाद गुस्साए सीओ ने प्रधान पति को पकड़कर थाने में बैठा दिया। जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सावन माह को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें नवागत सीओ कुलदीप कुकरेती ने परिचय देते हुए सभी से समस्याओं को सुनना शुरू किया। बैठक के बाद विशेनपुरी ग्राम प्रधान पति लखविंदर सिंह ने सीओ से कहा कि वर्ष 2018 के समय गांव में किसी विवाद में शांतिभंग की कार्रवाई के आरोप के चालान की नोटिस उनके घर पर पहुंचा है, उनका चालान क्यों किया गया। कहा कि गांव में बहुत सी पंचायत होती हैं जिसमें प्रधान पति जाते हैं लेकिन उसके बाद भी उस समय के मामले में प्रधान पति का नाम डाल दिया गया जो गलत है। इस पर सीओ ने कहा कि पुलिस को लगा होगा कि प्रधान पति शांतिभंग कर सकते हैं इसीलिए नाम भेजा गया, एसडीएम पलिया कार्यालय जाकर मुचलका भर दें निस्तारण हो जाएगा। इस बात पर प्रधान पति सहमत नहीं हुए और उन्होंने अपनी बात जारी रखी। इसी को लेकर सीओ और प्रधान पति में बहस शुरू हो गई जो धक्कीमुक्की में बदल गई। इस पर गुस्साए सीओ ने सभी लोगों के सामने प्रधान पति को थाने के अंदर बैठा दिया। देर शाम प्रधान पति को पुलिस ने छोड़ दिया।
प्रधान पति शिकायत कर रहे थे लेकिन उसका यह सही मंच नहीं था। प्रधान पति से इस बारे में कहा तो वह बहस करने लगे। जिसके बाद पकड़कर उनको बैठा दिया गया था, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है। - कुलदीप कुकरेती, सीओ, पलिया
विज्ञापन

कल नोटिस मिला जिसमें शांति भंग में चालान के संदर्भ में 29 जून को जमानत कराने के लिए लिखा था। इस संबंध में सीओ से बात की तो वह बिगड़ते हुए बोले कि एसडीएम से मिलकर जमानत करा लो। उनके साथ धक्का-मुक्की हुई। सीओ ने कहा कि वह गुंडई करते हैं इसलिए उनके खिलाफ धारा 188 में रिपोर्ट होनी चाहिए। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने मामले को रफा दफा किया। - लखविंदर सिंह, प्रधानपति विशेनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें