फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीएस के गेहूं, चावल के मूल्यों में बढ़ोतरी

Tue, 30 Jun 2015 07:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एपीएल और बीपीएल राशनकार्ड धारकों को वितरित होने वाले गेहूं और चावल के मूल्यों में शासन ने बढ़ोतरी कर दी है। सभी योजनाओं के गेहूं और चावल के मूल्य अब पूर्णांक में होंगे। मूल्य बढ़ोतरी के साथ ही कोटेदारों का लाभांश भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद बीएम मीना ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत एपीएल और बीपीएल राशनकार्ड धारकों को वितरित किए जाने वाले गेहूं और चावल के मूल्यों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह मूल्य वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
उन्होंने बताया कि अभी तक एपीएल राशनकार्ड धारकों को 6.60 रुपया प्रति किलो मिलने वाला गेहूं अब सात रुपया प्रति किलोग्राम मिलेगा। बीपीएल राशनकार्ड धारकों को 4.55 रुपया प्रति किलो मिलने वाला गेहूं अब पांच रुपया प्रति किलो मिलेगा। इसी तरह बीपीएल राशनकार्ड धारकों को 6.15 रुपया प्रति किलो मिलने वाला चावल अब सात रुपया प्रति किलो और एपीएल राशनकार्ड धारकों को 8.80 रुपया प्रति किलोग्राम चावल की जगह अब नौ रुपया प्रति किलो मिलेगा। पीडीएस के गेहूं, चावल के मूल्यों में बढ़ोतरी के साथ हैंडलिंग चार्ज और गोदाम किराया और अनाज के रखरखाव व्यय में भी वृद्धि की गई है। इस मूल्य बढ़ोतरी के साथ कोटेदारों का लाभांश भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें