फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार समितियों पर भेजी गई यूरिया

Tue, 30 Jun 2015 07:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षा के बाद गन्ने की फसल में यूरिया खाद डालने के लिए बार-बार समितियों के चक्कर काट रहे परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अमर उजाला में किसानों की परेशानी और समिति पर यूरिया की किल्लत से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने किसानों की सुधि ली है। पिछले दो दिनों में 28 और 29 जून को 35 समितियों पर यूरिया खाद भेजी गई है।
विज्ञापन

इंडो-नेपाल की जंगलवाली समिति पर 60 एमटी, धौरहरा, सिकंद्राबाद, ओदरहा, सुतेहरा, मूड़ा गालिब, भीखमपुर, चुरईपुरवा और मकसूदपुर में 30-30 एमटी, सहकारी संघ खमरिया, चपकहा में 25 एमटी, ग्रंट नंबर 10, साधन सहकारी समिति भिड़ौरी में 43.750 एमटी, फरेंदा में 28.500 एमटी, रोशननगर में 86.150 एमटी, ओदरहा, भीखमपुर, ग्रंट नंबर 18, जड़ौरा, फरेंदा, मकसूदपुर, सुजानपुर, अलीगंज, औरंगाबाद, कस्ता, लंदनपुर ग्रंट में 27.500 एमटी, मरखापुर में 110 एमटी, पीसीएफ पनगी में 20 एमटी, बिजुआ में 55एमटी और मितौली में 20 एमटी यूरिया खाद भेजी गई है। एआर कोआपरेटिव मंगल सिंह ने बताया कि प्रतिदिन गोदामों से समितियों पर खाद भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। किसानों को समितियों पर खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें