फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 24 केंद्रों पर पीसीएस प्री परीक्षा आज

Sat, 11 Oct 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 24 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

पीसीएस प्री परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होनी है। दोनों पालियों की परीक्षा में 10,080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यहां बहराइच व सीतापुर समेत अन्य जनपदों के अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों, सह केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की लापरवाही न हो। परीक्षा कक्ष में सीसी कैमरा, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीटिंग प्लान में बैठाने की व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर किसी भी अभ्यर्थी को बिना आईडी जांचे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पीसीएस प्री परीक्षा के दौरान पुलिस की स्पेशल सेल सक्रिय रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें