फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सचेतकों को आग की रोकथाम व बचाव की विधियां समझाईं

Mon, 25 Aug 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फायर स्टेशन में प्रशिक्षण के दौरान अग्नि सचेतकों को जानकारी देते मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय र
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फायर स्टेशन में सात दिवसीय अग्नि सचेतक योजना के तहत सोमवार को अग्नि सचेतकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सचेतकों को आग लगने पर बचाव के लिए प्रारंभिक प्रतिक्रिया, अग्निशामक यंत्र का सही तरीके से उपयोग, गैस सिलिंडर के कारण व शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर उसकी रोकथाम व बचाव की विधियां समझाई गईं।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षर रंजन शर्मा ने आग लगने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, आपातकालीन कॉल करने, धुएं से बचाव के लिए मास्क या कपड़े का उपयोग करने और प्राथमिक उपचार के तरीकों की जानकारी दी।

प्रभारी फायर स्टेशन लखीमपुर प्रदीप कुमार ने अग्नि सचेतकों से कहा, किसी भी अग्निकांड की सूचना फायर स्टेशन को तुरंत दें। घबराहट से बचें और प्रशिक्षण में सीखी गईं तकनीकों का सही समय पर उपयोग करें। इस मौके पर प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक अभ्यास भी कराए। इसमें अग्निशमन उपकरणों का संचालन और आग बुझाने की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें