चालू
पेराई सत्र में चीनी मिलों
ने गन्ना मूल्य भुगतान में
तेजी दिखाई है। अजवापुर और
संपूर्णानगर चीनी मिल ने
किसानों को भुगतान उनके खाते
में भेजा है। जबकि पिछले पेराई
सत्र के बकाया भुगतान के मामले
में सिर्फ गोला मिल पर 67
करोड़
रुपये बकाया है।
अजवापुर
चीनी मिल ने 28
से 30
नवंबर
2014 तक
खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान
2.21 करोड़
रुपये किया हैै। मिल के एकाउंटेंट
सुधीर अग्रवाल ने बताया कि
40 रुपये
प्रति क्विंटल कटौती कर भुगतान
किसानों के खाते में भेजा गया
है। वहीं सहकारी क्षेत्र की
संपूर्णानगर मिल ने 11.85
करोड़
रुपये गन्ना किसानों के खाते
में भेजे हैं। जबकि कुंभी चीनी
मिल भी भुगतान का आगाज कर चुकी
है। अन्य चीनी मिलों गुलरिया,
ऐरा,
बेलरायां,
गोला,
पलिया,
खंभारखेड़ा
ने भुगतान की शुरुआत नहीं की
है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश
चंद्र यादव ने बताया कि गोला
मिल के प्रबंधन ने 15
दिसंबर
तक पूरा भुगतान करने का आश्वासन
दिया हैै।
गन्ना
किसानों के लिए खोला कंट्रोल
रूम
लखीमपुर
खीरी। गन्ना किसानों की समस्याओं
के निराकरण के लिए जिला गन्ना
कार्यालय में कंट्रोल रूम
खोला गया है,
जहां
सुबह 10
से
शाम पांच बजे तक शिकायतें दर्ज
की जाएंगी। इसके लिए गन्ना
किसान कार्यालय के फोन नंबर
05872-272013
पर
गन्ना आपूर्ति,
घटतोली
आदि समस्याएं दर्ज करा सकते
हैैं। जिला गन्ना अधिकारी
जगदीश चंद्र यादव ने बताया
कि समस्याओं का तत्काल निराकरण
कराया जाएगा। विशेष परिस्थतियों
में अगले दिन निराकरण जरूर
करा दिया जाएगा।