फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पे ग्रेड बढ़ाने को लेकर इंजीनियरों ने दिया धरना

Fri, 08 Jan 2016 07:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियरिंग महासंघ ने शुक्रवार को पे ग्रेड बढ़ाने के समर्थन में धरना दिया और मांगें न मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन ने कहा कि तकनीकी अधिकारियों का पे ग्रेड अधिक होना चाहिए।
विज्ञापन

एलआरपी क्षेत्र में स्थित जलभवन पर संगठन के बैनर तले धरने पर बैठे आरईएस और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष जीएस सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में तकनीकी अधिकारियों को 4200 का पे ग्रेड में रखा गया है। छठे वेतन आयोग में इसे कम कर दिया गया था। संगठन की मांग है कि इंजीनियरों को 4800 के पे ग्रेड में किया जाए और सातवें वेतन आयोग में इसकी गणना हो। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिवों के  साथ बैठक में पे ग्रेड बढ़ाने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक फाइल प्रमुख सचिव वित्त के पास ही लंबित पड़ी है।
संगठन ने कई बार काला फीता बांधकर आंदोलन किया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा है। इसलिए मांगों के समर्थन में 16 से 28 जनवरी तक टेक्निकल अधिकारी बैठकें कर रणनीति बनाएंगे। इसके बाद चार और पांच फरवरी को धरना देकर डीएम के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर अपनी मांग रखेंगे। इस दौरान जितेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप पाल, धु्रव कुमार आर्या, जगजीवन लाल, टीएन रस्तोगी, प्रवीण प्रताप सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें