फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 400 में पवन, 200 मीटर में सबसे तेज दौड़ीं अनन्या

Sun, 05 Oct 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते विधायक विनोद शंकर अवस्थी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेरा युवा भारत/नेहरू युवा केंद्र की ओर दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता शहर के धर्म सभा इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पवन राज प्रथम, करन द्वितीय, हरिओम तृतीय रहीं। महिला की 200 मीटर दौड़ में अनन्या मिश्रा प्रथम, रिचा शर्मा द्वितीय, सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें लखीमपुर, बेहजम व फूलबेहड़ ब्लाॅक के 160 खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संयोजक रितेश वर्मा ने खिलाड़ियों को पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

पुरुष की लंबी कूद में पवन प्रथम, विवेक द्वितीय, लाडला तृतीय रहा। पुरुष कबड्डी में लखीमपुर वारियर्स ने वाईडीआईसी टीम को हराकर विजेता व महिला में चौहान क्लब ने लखीमपुर टीम को हराकर विजेता रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को विधायक ने मेडल, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि ब्लाॅक स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 16 अक्तूबर को लालपुर स्टेडियम में आयोजित की जानी है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रधानाचार्य आलोक गोयल रहे। इस दौरान शिक्षक दिनेश श्रीवास्तव, आरबी यादव, महेश, कन्हैया व विपनेश मिश्रा, योगेश गुप्ता, अरुण वर्मा, रमेश वर्मा, अंकित वर्मा, रितेश वर्मा, हर्षित पाल, अंकित वर्मा, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें