लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस को लेकर प्रभारी निरीक्षक सदर ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त की। संदिग्धों को रोककर तलाशी ली और वाहनों को भी खंगाला। इससे शहर में हड़कंप मचा रहा।
रविवार की शाम प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने फोर्स के साथ मेन रोड, हीरालाल धर्मशाला, संकटा देवी, सराफा मार्केट, अस्पताल रोड, हमदर्द तिराहा तक पैदल गश्त की। शराब की दुकानों के आसपास लगे ठेले, खोमचों को भी चेक किया। वहां खड़े लोगों से पूछताछ की। संदिग्ध वाहनों को रोककर चालकों और उनमें सवार लोगों की तलाशी ली। वाहन भी खंगाले। पुलिस की नजर पटाखा जैसी आवाज छोड़ने वाली बुलेट पर रही। पुलिस ने गश्त के दौरान चार बुलेट सीज कीं।