फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेहत की चौपाल में उमड़े मरीज

Sat, 07 Feb 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तकिया पुरवा में लगे स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
निघासन। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाएं दीं।
विज्ञापन

नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन अवध एवं गोरक्ष प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में ये स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। डांगा, रामनगर, मुजहा, बदालपुरवा, तकियापुरवा, ढकैनी, बाबापुरवा, लालपुर, सिसवारी, बरसोला कलां, कोल्हौरी, भौका, चीमा टांडा और रमुआपुर सहित कई गांवों में शिविर आयोजित किए गए।
तकियापुरवा स्थित सहकारी समिति परिसर में लगे शिविर में 231 मरीजों की ब्लड प्रेशर और शुगर जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. दिव्यांशु सोनकर, डॉ. सुधांशु, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. कनिका गुप्ता, डॉ. नूपुर अग्रवाल और डॉ. नीरज चौरसिया ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। हरद्वाही निवासी तहरुन निशा ने लिवर, कमर और घुटनों में दर्द की समस्या बताई, जबकि उपेंद्र खांसी-जुकाम से परेशान मिले। बेलरायां निवासी समरीन ल्यूकोरिया की समस्या से पीड़ित पाई गईं। सभी मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के साथ निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
-आज यहां होगा आयोजन-
आयोजकों ने बताया कि सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निरंतर जारी है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सके। शिविर के सफल आयोजन में विपिन पाल, अवधेश वर्मा, दयाशंकर, लक्ष्मी नारायण, राकेश कुमार और अंशिका पाल का विशेष योगदान रहा। तराई में चल रहे स्वास्थ्य शिविरों का समापन तिकुनिया के कौड़ियाला घाट में किया गया। रविवार को लखीमपुर के धर्मसभा इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, जहां देर शाम यात्रा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें