फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सीएचसी परिसर में भरे पानी में गिरने से मरीज की मौत, बुखार की दवा लेने आया था

Tue, 15 Sep 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में भरे पानी में गिरने से एक मरीज की मौत हो गई। वह मंगलवार शाम दवा लेने गए थे। तेज बारिश से छह दिन से दो फुट पानी भरा था, जिसकी निकासी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
मृतक पंकज। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में पिछले दिनों तेज बारिश से खमरिया सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) परिसर में छह दिन से भरे दो फुट पानी में गिरने के बाद एक मरीज की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए कस्बे के ही पंकज मिश्रा (35) बुखार आने पर वहां मंगलवार शाम दवा लेने गए थे। निकासी का कोई रास्ता न होने के कारण परिसर से पानी नहीं निकल पाया था।

विज्ञापन


खमरिया कस्बे में ईसानगर रोड के रहने वाले पिता रमेश मिश्रा ने बताया कि पंकज बुखार बताकर शाम करीब पांच बजे दवा लेने के लिए अकेले ही सीएचसी के लिए गए थे। घर से एक किमी दूर सीएचसी तक वह पैदल ही गए। वह जब अस्पताल के मुख्य द्वार के पास पहुंचे तो वहां भरे पानी के बीच अचानक गिर गए। इसके बाद वह उठ नहीं पाए और शरीर में पानी भरने से मौत हो गई। 

काफी देर बाद लोगों की पड़ी नजर 
चूंकि उस समय वहां ज्यादा आवाजाही नहीं थी, इसलिए मौत होने के बाद ही लोगों की निगाह पंकज पर गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। शाम साढ़े छह बजे तक घर न लौटने पर परिजन पंकज को देखने के लिए घर से निकल ही रहे थे, तभी कुछ लोगों ने मौत की खबर दी। परिजनों के साथ खमरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। धौरहरा सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सीएचसी परिसर में भरे पानी से युवक का शव बरामद हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें