बिजुआ। गांव रूरा सुल्तानपुर में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। सोमवार से कटान का वेग काफी बढ़ गया है। अब तक नौ लोगों के मकान और वीरबाबा का स्थान नदी में समा चुके हैं। करीब 20 और मकान कटान की जद में हैं।
कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि ग्रामीणों की आंखों के सामने उनके आशियाने और जमीन नदी में समाते जा रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि कटान की यही रफ्तार रही तो कई और घर नदी में समा सकते हैं।
सूची के अनुसार हरिंदर सिंह, रामसन, पप्पू, सुरेश, पुष्पावती पत्नी होरीलाल, सुरेश, लालता, राकेश और अशोक के मकान नदी में समा चुके हैं। इनके साथ वीरबाबा का स्थान भी कटकर नदी में चला गया है।
लेखपाल राजीव वर्मा के अनुसार, जंगल नंबर नौ, रूरा सुल्तानपुर और करसौर को मिलाकर करीब 125 एकड़ जमीन शारदा नदी काट चुकी है। लगातार बढ़ रहे कटान से अब आबादी पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि जो भी मकान कट रहे हैं, उनकी लगातार फीडिंग हो रही है। लेखपाल राजीव वर्मा मौके पर मौजूद हैं।