फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टूटी खिड़कियों वाली मैजिक में ठूंस रखी थीं सवारियां, की गई सीज

Thu, 05 Nov 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सिकंदराबाद में परिवहन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और खिड़कियों के शीशे टूटे होने पर एक मैजिक सीज कर दी। वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने पर उनके गिरकर घायल होने का खतरा था।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मोहम्मदी से गोला होते हुए लखीमपुर तक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मोहम्मदी, गोला और लखीमपुर में 124 बाइक सवार बिना हेलमेट पकड़े गए। इसके अलावा पांच ओवरलोड वाहनों और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया गया।
खमरिया क्षेत्र में गन्ना ढोने वाले दो वाहनों के चालान किए गए। जांच में उनकी फिटनेस नहीं मिली। प्रवर्तन अधिकारी ने गन्ना वाहन संचालकों को चेतावनी दी कि बिना वैध फिटनेस के वाहन सड़क पर चलाते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें