फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनुबंधित बसों की हड़ताल से यात्री परेशान

Thu, 28 Aug 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रोडवेज की अनुबंधित बसों की बृहस्पतिवार को की गई सामूहिक हड़ताल से जिले में परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह से ही स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। हड़ताल की पूर्व सूचना होने के कारण आम दिनों की तरह भीड़ नहीं जुटी। जो यात्री पहुंचे, उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की सभी 83 बसें अनुबंधित होने के कारण इनका संचालन नहीं हुआ। गोला और अन्य डिपो से आने-जाने वाली कुछ बसों के चलते यात्रियों को पूरी तरह निराशा नहीं हुई। फिर भी कई रूटों पर सेवाएं बंद रहने से लोग परेशान रहे।
बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे एक यात्री रमेश गुप्ता ने बताया कि वह सुबह से बैठे हैं, लेकिन अपने गंतव्य के लिए कोई बस नहीं मिली। एक अन्य यात्री ने कहा कि मजबूरी में उन्हें दोगुना किराया देकर टैक्सी करनी पड़ी।
विज्ञापन



आज से नियमित होगा संचालन

अनुबंधित बस ऑपरेटरों का बृहस्पतिवार को ही परिवहन विभाग से समझौता हो गया, जिससे हड़ताल समाप्त हो गई है। अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांतिभूषण पांडे के बीच बैठक हुई, जिसमें ऑपरेटरों की मुख्य मांगों पर चर्चा हुई।

बैठक में परिवहन विभाग ने आश्वासन दिया कि राजापुर चौराहा, एलआरपी चौराहा और रेलवे स्टेशन से अनधिकृत रूप से संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ चालान, निरुद्ध और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर धारा-86 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह मामला 30 अगस्त को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी रखा जाएगा।

विभागीय आश्वासन के बाद ऑपरेटर ने 29 अगस्त से अपने निर्धारित समयानुसार बस संचालन शुरू करने पर सहमति दी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार से यदि संचालन के साथ एक भी अवैध डग्गामार बस संचालित होती है तो सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों का संचालन नही कराएंगे व सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

बैठक में क्षेत्रीय संरक्षक प्रेम बाजपेई, प्रदीप पटेल, रितेश श्रीवास्तव, गुल्लू राणा, मनीष अवस्थी, केसी मिश्रा, राजेश गुप्ता, संतोष वर्मा, ब्रज किशोर वर्मा, राजा मिश्रा, शैलंद्र शर्मा आदि वाहन स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें