फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जान जोखिम में डालकर बसों की छत पर सफर कर रहे यात्री

Wed, 18 Jun 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बस की छत से सवारियों को उतरवाते एसडीएम राजीव निगम। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र में परिवहन नियमों की अनदेखी हो रही है। गोरखपुर से दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, रोहतक तथा हरियाणा आदि जगहों तक जाने वाली प्राइवेट डग्गामार बसें न सिर्फ तय रूट का उल्लंघन कर रही हैं, बल्कि ओवरलोडिंग और छतों पर सवारियां बैठाकर यात्रियों की जान से भी खिलवाड़ कर रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को निघासन से रोहतक जाने वाली डग्गामार बस में मजदूरों व कामगारों के साथ अन्य यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा था। यात्रियों की भीड़ की सूचना पर एसडीएम राजीव निगम निघासन चौराहे पर पहुंचे। बस में चढ़कर सवारियों से बात की और चालक तथा परिचालक की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सवारियों को उतरवाकर बस को कोतवाली में खड़ा करवा दिया। एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक महेशचंद को मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम राजीव निगम ने बताया, कि उक्त बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं। मौके पर जांच में बस की फिटनेस और कागजातों में भी कमियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में चल रही अन्य डग्गामार बसों की छतों पर बैठे यात्रियों को भी नीचे उतरवाया और बस चालकों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें