राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य के तहत जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रंगोली, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं र्हुइं। रंगोली में पारूल गौतम, भाषण में नंदनी गुप्ता व पोस्टर प्रतियोगिता में रेणुका गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएन चैहान ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। बढ़ती जनसंख्या से बढ़ी आबादी ने देश में कुपोषण को उत्पन्न किया है, जिससे भारत की भावी पीढ़ी शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर हो रही है। कार्यक्रम में छात्राओं का वजन, लंबाई व हीमोग्लोबिन का भी परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम को प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार सिंह भाटी, बाल विकास परियोजना जयश्री मौर्य, डॉ. दीपिका ने भी संबोधित किया। विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. सरताज, ब्लॉक समन्वयक निधि शाक्य, विनीता वाजपेयी, मधु पांडेय, रचना मिश्रा, अर्चना शुक्ला, परमजीत कौर, आकृति गुप्ता समेत समस्त स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।