फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परमानंद अध्यक्ष तो नीरज बने मंत्री

विज्ञापन
नवनिर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते प्रांतीय महामंत्री प्रधुम्न सिंह। स्रोत : सं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान 11 सदस्यीय जनपदीय कार्यकारिणी दूसरी बार निर्विरोध गठित की गई। इस दौरान परमानंद को अध्यक्ष और नीरज वर्मा को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री प्रद्युमन सिंह ने कहा कि संवर्ग के पद बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। वेतन आयोग में 4200 ग्रेड पे भी विचाराधीन है। पद नाम परिवर्तन को लेकर प्रक्रिया पुन: चल रही है। इनमें जल्द ही सफलता मिलना तय है। प्रांतीय अध्यक्ष जेके सचान ने कहा कि समस्याओं का समाधान कराने के लिए संगठन सदैव तत्पर है।
इसके बाद सीएमओ की ओर से नामित पर्यवेक्षक डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसमें टीबी अस्पताल के परमानंद को अध्यक्ष, अतुल अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विवेश शर्मा को उपाध्यक्ष, नीरज वर्मा को मंत्री, लोकेश सिंह को संयुक्त मंत्री, ठाकुर सिंह को संगठन मंत्री, सरिता गुप्ता को जनपदीय उपाध्यक्ष, सज्जन गौड़ को कोषाध्यक्ष, माया प्रसाद को ऑडीटर और बीएन सिंह व एके सिंह को संरक्षक चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें