छात्र चंद्रकांत की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
मोहल्ला टेहरा शहरी में छोटी पलिया जाने वाले मार्ग पर एक बांउड्रीवाल के किनारे गड्ढे में मगरमच्छ का बच्चा आ गया। जब लोगों ने देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। वहां पहुंचे छात्र चंद्रकांत ने फौरन ही इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर आई ने टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और नकउहा नाले में छोड़ दिया।
छोटी पलिया जाने वाले मार्ग पर आशिक अली के प्लॉट हैं और इसमें चारों तरफ बांउड्रीवाल है। बांउड्रीवाल के किनारे एक छोटे से गडढे में भरे पानी में एक मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया तो वहां हड़कंप मच गया और उसको देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई।बाद में गुरुकुल एकेडमी के जागरूक छात्र चंद्रकांत मिश्रा ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वनदरोगा विजेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मगरमच्छ को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया और दुधवा रोड स्थित नकउहा नाले में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।