फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिड-डे मील में कीड़े मिलने का आरोप, अभिभावक भड़के

Thu, 16 Jul 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कीड़े मिलने के बाद फेंका गया भोजन। स्रोत : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विज्ञापन

निघासन। नौरंगाबाद स्थित फरदहिया संविलियन विद्यालय में बृहस्पतिवार को बच्चों को परोसे गए मिड-डे मील के सब्जी-चावल में कीड़े मिलने का आरोप लगने पर बच्चे और अभिभावक भड़क गए।
सूचना पर विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक से शिकायत कर नाराजगी जताई और बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की बात कही। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने मामले को गंभीर बताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बच्चों के अनुसार, भोजन करते समय सब्जी-चावल में कीड़े दिखाई दिए। इसकी जानकारी उन्होंने विद्यालय के अध्यापक को दी। आरोप है कि अध्यापक ने कीड़े वाला भोजन बाहर फिंकवा दिया और बच्चों से दूसरा भोजन लेने को कहा।
घटना की जानकारी पर कई अभिभावक विद्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि सरकार विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश देती है, लेकिन इस तरह की लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। प्रधानाध्यापक बलविंदर सिंह ने बताया कि स्कूल में कुल नामांकित 349 बच्चों में से 298 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से आयुष नाम के एक बच्चे के खाने में कीड़ा निकला था, जिसे फिकवाकर दूसरा भोजन परोसा गया था। हो सकता है कि पेड़ के नीचे खाते समय उसमें कीड़ा गिर गया हो।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह स्वयं विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। जांच में किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें