फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धोबीपुरवा गांव में अजगर निकलने से फैली दहशत

Thu, 23 Oct 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के धोबीपुरवा में निकाला अजगर। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
मझगईं। दक्षिण वन रेंज की ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के धोबीपुरवा गांव में एक घर में अजगर निकलने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर काे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे धोबीपुरवा निवासी श्रीराम के घर में घास-फूंस से बने छप्पर में अजगर दिखाई दिया। अजगर दिखने के बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया और आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी दी। छप्पर में छिपे अजगर को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई और सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया और उसको सुरक्षित पकड़ लिया।
फारेस्ट गार्ड राजेंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में अक्सर सांप आदि भटककर आबादी की ओर आ जाते हैं और ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। वन दरोगा शुभम ने बताया कि अजगर की लंबाई 16 फिट है और वजन भी करीब 35 किलो था। रेस्क्यू कर उसको लुधौरी वन रेंज के पास स्थित जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें