फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण खत्म होते ही आई आंधी, पंडाल गिरने से मची अफरातफरी

Fri, 28 Apr 2023 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री के जाते ही तेज आंधी से पंडाल गिर गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि उस वक्त पंडाल से सभी लोग बाहर निकल चुके थे। 
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर गिरा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखीमपुर पहुंचे। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री के जाते ही तेज आंधी से पंडाल गिर गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि उस वक्त पंडाल से सभी लोग बाहर निकल चुके थे, जिससे किसी के चोट नहीं आई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए जीआईसी ग्राउंड में पंडाल सजाया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचने लगे। दोपहर तक पूरा मैदान खचाखच भर गया। मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे यहां पहुंचे। वह करीब 20 मिनट तक मंच पर रहे। करीब 10 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया।  




UP Nikay Chunav: चुनावी सभा में बोले सीएम योगी- एयर कनेक्टिविटी से जुड़ेगा लखीमपुर, पलिया में बनेगा एयरपोर्ट

विज्ञापन

बिगड़ा मौसम तो जल्द खत्म की सभा

मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान ही तेज हवाएं चलने लगी थीं। तेज हवा चलने पर उन्होंने अपने भाषण को संक्षिप्त रूप देते हुए कहा कि इंद्रदेव की कृपा रही तो भाषण चलेगा और भाजपा जीतेगी। भाषण खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर बहुत काम हुआ है।

जैसे ही मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल यहां से निकले, वैसे ही आंधी तेज हो गई। कार्यक्रम स्थल पर लगा पंडाल गिर गया। जिससे भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि पंडाल से सभी लोग बाहर निकल चुके थे। आंधी थमने के बाद मजदूरों ने पंडाल को समेटा। 
विज्ञापन

एयर कनेक्टिविटी से जुड़ेगा लखीमपुर- सीएम 

चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने भाजपा सरकार के कामों को गिनाते हुए इको टूरिज्म के सहारे खीरी के विकास का खाका खींचा। एलान किया कि लखीमपुर जिले को जल्द ही एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इसके लिये पलिया हवाई पट्टी को एयर पोर्ट में बदला जाएगा। 

सीएम ने गोला गोकर्णनाथ में छोटी काशी कॉरिडोर के जल्द निर्माण पूरा होने का भी जिक्र किया। उन्होंने केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार का जिक्र कर लोगों से निकाय चुनाव में भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें