फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर पंचायत चुनाव प्रचार भारी

विज्ञापन
गोला में बिना मास्क लगाए समर्थकों से घिरा एक उम्मीदवार..ऐसे में कोरोना तो फैलगा ही। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोरोना कोविड-19 के संक्रमण ने एक बार फिर त्राहि-त्राहि मचा दी है। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सैकड़ा पार कर रहा है। इसके बावजूद कोरोना पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार भारी है।
विज्ञापन

कोरोना के खतरे को नजरंदाज कर प्रत्याशी बिना मास्क कारवां लेकर एक मजरे से दूसरे मजरे में जनसंपर्क कर रहे हैं।
19 अप्रैल को मतदान होना है, ऐसे में प्रत्याशी कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मतदाताओं को रिझाने के चक्कर में प्रत्याशी कोरोना महामारी को भी अनदेखा कर रहे हैं। आलम यह है कि सुबह आंख खुलते ही प्रत्याशी अपने समर्थकों का समूह लेकर बिना मास्क लगाए जनसंपर्क में निकल पड़ते हैं।
यह क्रम देर रात तक चलता है। दावतों, गुपचुप तरीके से सभाओं, रैलियों लेकर जनसंपर्क में कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी की जा रही है जो मुसीबत बढ़ा सकती है।
-
मोहम्मदी: स्कूल से पोलिंग बूथ हटाने से ग्रामीणों में रोष
मोहम्मदी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर राजा के गांव रोरबा के प्राथमिक विद्यालय से पोलिंग बूथ हटा दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दशकों पुराने प्राइमरी स्कूल के पोलिंग बूथ में कई गांवों के वोट डाले जाते थे। ग्रामीणों के मुताबिक ब्लॉक से स्कूल को जर्जर दिखाकर गलत रिपोर्ट लगाकर शासन को भेजकर पोलिंग बूथ हटा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले से तहसीलदार से अवगत करा दिया गया था। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने बुधवार को विधायक लोकेंद्र प्रताप से मिलकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। मामला विधायक के गांव के पास का है। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले में डीएम से बात की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बूथ नहीं बना तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे। एसडीएम स्वाति शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जांच कर जिला मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद
-
पलिया: ज्यादा भीड़भाड़ न लगाएं, कोरोना गाइड लाइन का करें पालन
पलियाकलां। तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम डा. अमरेश कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों की बैठक हुई, जिसमें एसडीएम ने सभी से बिना भीड़भाड़ के कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव में शामिल होने की अपील की।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने कहा कि प्रत्याशी रैली न निकालकर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रचार करें। मतदान के दिन भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराएं। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर इसके बाद भी कोई भी शिकायत आती है तो प्रत्याशी कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। बैठक के बाद सभी को वाहन, लाउडस्पीकर समेत अन्य नियमों के लिए परमीशन भी दी गई। बैठक में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, बीईओ ओंकार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें