सीएचसी में बीपी की जांच कराते पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह। स्राेत : सोशल मीडिया
मोहम्मदी। पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण कर मरीजों से उनका हाल पूछा। साथ ही स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए। यहां उन्होंने चिकित्सकों के साथ बैठक की। साथ ही एक्स-रे रूम, पैथालॉजी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, पर्चा काउंटर आदि का हाल देखा।
उन्होंने बताया कि सीएचसी में 50 बेड उपलब्ध हैं। छह एंबुलेंस, दो नए भवन, मॉडर्न पैथालॉजी कार्यरत हैं। वहां टीएलसी व डीएलसी सहित 47 प्रकार की जांचें होती मिलीं। इस दौरान उन्होंने अपनी जांच कराई। स्टाफ ने उन्हें बताया कि औसतन पांच ऑपरेशन प्रति माह यहां होते हैं। गाइनो सर्जन व एनेस्थिसिया भी मौजूद हैं। एक माह में 20 हजार मरीजों की ओपीडी होती हैं। मोहम्मदी ब्लाॅक में 60 हजार आयुष्मान कार्ड धारक हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्र सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।