फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में पहली बार कल होगी मंडलीय बैठक

Wed, 27 Aug 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में पहली बार मंडलीय बैठक होने जा रही है, जो सीएम डैशबोर्ड व विभागीय समीक्षा पर केंद्रित रहेगी। जिला प्रशासन और विभागीय अफसरों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में 29 अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे से आयोजित बैठक की कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब अध्यक्षता करेंगे। इसमें 30 विभागों के मंडलीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। अभी तक जिले के अफसरों की मंडलीय बैठक लखनऊ में होती थी। जिले के अफसर यहां से प्रतिभाग करने वहां जाते थे। इस बार लखनऊ के सारे मंडलीय अफसर लखीमपुर में आएंगे। इधर, विभागीय अफसर विभागीय कार्यों को पूरा कराने के साथ ही फाइलों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। इसके लिए अधिकारी देर तक काम निपटा रहे हैं।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, विद्युत निगम के मुख्य अभियंता, संयुक्त निदेशक कृषि, आरईएस, सिंचाई व नलकूप के अधीक्षण अभियंता, दिव्यांग विभाग, पंचायतीराज, मत्स्य के डीडी, क्षेत्रीय पर्याटन अधिकारी, मनरेगा के उपायुक्त श्रम, उद्योग उपायुक्त, नेडा, उद्यान, सहकारिता, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, वन विभाग आदि करीब 30 विभागों के मंडलीय अफसर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें